नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे ने 3 नवंबर (बुधवार) को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी बाद से कपल की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। एक लेटेस्ट वीडियो में आइरा, नुपुर के नहाने को लेकर कह रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि आइरा कहती हैं कि फंक्शन के लिए नुपुर को नहाने जाना है। उन्हें तैयार होना है। इसके बाद आइरा, नुपुर से कहती हैं गुडबॉय। नहाने के बाद नुपुर शेरवानी पहने दिखे। फिर उन्होंने अपनी फैमिली के साथ फोटोज खिचवाए। अब वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
शादी बाद नहाने का क्या मतलब?
एक यूजर ने लिखा-अब तो शादी हो गई तो शॉवर लेने का क्या फायदा? दूसरे ने लिखा-शादी बाद नहाने का क्या मतलब? तीसरे ने लिखा-ये क्या बवाल है? इस तरह के कमेंट्स अब पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि कपल की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें साफ देख सकते हैं कि नुपुर शॉर्ट्स और काली बनियान पहने ही शादी के लिए पहुंचे।
8 किलोमीटर की दौड़ लगाकर वेडिंग डेस्टिनेशन पहुंचे
वैसे, बाद में उन्हें शेरवानी में दिखे। उसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बता दें नुपुर ने घर से वेडिंग डेस्टिनेशन तक जॉगिंग करने का विकल्प चुना और आठ किलोमीटर दौड़ कर वह शादी के लिए पहुंचे। वैसे, सोशल मीडिया पर उनके आउटफिट को लेकर खूब चर्चा की जा रही। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें बीते साल सितंबर में कपल ने इटली में सगाई की थी। सगाई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




