back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: किसी फिल्‍मी कहानी से कम नही Shoaib Ibrahim की लव लाइफ, जानिए एक्टर से जुड़ा किस्सा

आज जब एक्टर अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शोएब इब्राहिम का जन्म 20 जून 1985 को हुआ था। ऐसे में जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक शोएब इब्राहिम भी है। यह एक जाने माने टीवी एक्‍टर है। ऐसे में अब वो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘ससुराल सिमर का’ से शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) घर-घर में फेमस हुए थे और हर तरफ उनके चार्मिंग लुक्स की चर्चा होने लगी थी। वें अक्‍सर अपनी पर्सनल ओर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। 

View this post on Instagram

ऐसी है शोएब की पर्सनल लाइफ

जितनी चर्चा उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर होती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ ने भी खूब सूर्खियां बटोरी है। क्योंकि शोएब की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी सितारे से कम नही थी। सही कहा, सबसे ज्यादा शोएब इब्राहिम की शादी ने सुर्खियां बटोरी। उसके अलावा, एक्टर ने मुंबई में अपना लक्‍जरी अपार्टमेंट खरीदा। अब आज जब एक्टर अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शोएब इब्राहिम का जन्म 20 जून 1985 को हुआ था। ऐसे में जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ मजेदार बातें…

‘ससुराल सिमर का’ से साल 2011 में शोएब ओर दीपिका (Dipika Kakar) ने अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली बार दोनों स्टार्स की मुलाकात सीरियल के सेट पर हुई थी, इस शो में दोनों पति-पत्नी की रोल में नजर आए थे। दीपिका की पर्सनल लाइफ उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। क्योंकि दीपिका उस वक्त शादीशुदा थीं, और उनकी मैरिड लाइफ में सब कुछ सही नहीं चल रहा था। 

‘नच बलिए’ सेट पर शोएब ने किया प्रपोज

दोनों के बीच सीरियल में काम करते हुए नजदीकियां बढ़ गई थीं, और शोएब-दीपिका एक दूसरे पर दिल दें बैठे थे। एक-दूसरे को कपल ने तीन सालों तक डेट किया था, उसके बाद दीपिका को शोएब ने ‘नच बलिए’ के सेट पर प्रपोज कर दिया था। दीपिका ने तुरंत शोएब को हां भी कर दिया था। 

कपल ने 2018 में किया निकाह 

हालांकि, इन दोनों का रिश्‍ता सवालों के घेरे में आ गया। कई लोगों ने इस पर सवाल उठाया। धर्म को भी बीच में घसीना गया, हालांकि शोएब और दीपिका के रिश्ते पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इस कपल ने साल 2018 में शादी रचा ली, और अब कपल का एक बेटा भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵