नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सयानी गुप्ता 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग की दुनिया में सयानी कोई नया नाम नहीं हैं।लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका सफर कैमरे के सामने नहीं, माइक के पीछे से शुरू हुआ था।
5 साल की उम्र में मिली पहली नौकरी, ऑल इंडिया रेडियो से की शुरुआत
सयानी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने महज 5 साल की उम्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया था। उनके पिता ऑल इंडिया रेडियो में म्यूजिक कंपोजर, अनाउंसर और सिंगर थे। अक्सर वो AIR स्टूडियो में जाया करती थीं और यहीं से उन्हें पहला रेडियो ऐड मिला, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये की फीस मिली थी।
ऐसे बनी एक्टिंग की दुनिया का चमकता सितारा
2012 में फिल्म ‘सेकंड मैरिज डॉट कॉम’ से सयानी ने सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक चुनौतीपूर्ण रोल किए जिनमें, ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’, ‘पार्च्ड’, ‘फैन’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘आर्टिकल 15’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वेब सीरीज की दुनिया में भी ‘इनसाइड एज’, ‘कौशिकी’ और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ जैसी हिट सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।
20 साल बड़े एक्टर संग इंटीमेट सीन से बनी सुर्खियों में
सयानी गुप्ता को सबसे ज्यादा पहचान मिली अमेजन प्राइम की चर्चित सीरीज ‘Four More Shots Please’ से, जिसमें उन्होंने बेबाक और बोल्ड किरदार निभाया। इस सीरीज में वो सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन के अपोजिट नजर आईं जिनसे उनकी उम्र में 20 साल का अंतर है। दोनों के बीच का इंटीमेट सीन खासा चर्चा में रहा और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया।
हर रोल में ढल जाने वाली कलाकार
सयानी गुप्ता ने एक नहीं, कई बार साबित किया है कि वह किसी भी किरदार को जीने में माहिर हैं फिर चाहे वो समाजिक मुद्दों से जुड़ा गंभीर रोल हो या बोल्ड और मॉडर्न महिला का किरदार।इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और आगे के सफर के लिए ढेर सारी सफलता की कामनाएं ।




