नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनका नाम सुनते ही सफलता की गारंटी की उम्मीद जग जाती है। इनमें से एक नाम है राजकुमार हिरानी का, जो कल यानी 20 नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 22 साल के करियर में राजकुमार हिरानी ने भले ही केवल 6 ही फिल्में डायरेक्ट की हों, लेकिन हर एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए। खास बात यह है कि उनकी फिल्में केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करने वाले मजबूत संदेश और जिंदगी की सीख भी देती हैं। आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में।
राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची
1. मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)
स्टार कास्ट: संजय दत्त
उपलब्धि: सुपरहिट; संजय दत्त का सफल कमबैक
खास बात: फिल्म ने ‘जादू की झप्पी’ के माध्यम से मानवता और प्यार का संदेश दिया।
2. लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
स्टार कास्ट: संजय दत्त
उपलब्धि: सुपरहिट; बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
खास बात: महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित, लोगों को अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी।
3. 3 इडियट्स (2009)
स्टार कास्ट: आमिर खान, आर माधवन
उपलब्धि: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर; उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
खास बात: शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए युवाओं को अपने जुनून का पालन करने की प्रेरणा दी।
4. पीके (2014)
स्टार कास्ट: आमिर खान, अनुष्का शर्मा
उपलब्धि: ब्लॉकबस्टर
खास बात: धर्म और अंधविश्वास पर आधारित सामाजिक व्यंग्य, दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया।
5. संजू (2018)
स्टार कास्ट: रणबीर कपूर
उपलब्धि: ब्लॉकबस्टर; उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल
खास बात: संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक, जिसमें संघर्ष और माफी का संदेश दिया गया।
6. डंकी (2023)
स्टार कास्ट: शाहरुख खान
उपलब्धि: सुपरहिट
खास बात: अवैध अप्रवास (Immigration) की भावनात्मक कहानी; शाहरुख खान का सफल कमबैक।
करियर की शुरुआत और सफलता का मंत्र
राजकुमार हिरानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म एडिटर के रूप में की थी। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मिशन कश्मीर में प्रोफेशनल एडिटर के रूप में काम किया।
2003 में उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के साथ सफलता की नई इबारत लिखी। इसके बाद उनके करियर में कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। उनकी फिल्मों की सफलता का राज़ उनकी सहज हास्य, भावनात्मक गहराई और समाज को सोचने पर मजबूर करने वाले सरल संदेशों में छिपा है। यही वजह है कि अपने पूरे 22 साल के करियर में उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी, जो बॉलीवुड में बेहद दुर्लभ उपलब्धि है।
राजकुमार हिरानी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनका परिवार उनके करियर जितना ही खास है, राजकुमार हिरानी के पत्नी का नाम मंजीत हिरानी उनका मायके का नाम मंजीत लांबा था।वह एक पूर्व पायलट हैं। उन्होंने इंडियन एयरलाइंस के साथ काम किया। वह अब एक लेखिका के रूप में भी सक्रिय हैं और उनकी एक किताब भी लॉन्च हो चुकी है।राजकुमार हिरानी और मंजीत हिरानी ने 1994 में शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। बता दे कि, मंजीत ने अपने विवाह से पहले ही राजकुमार हिरानी के पिता से स्पष्ट कह दिया था कि मैं आपके बेटे को छोड़ सकती हूं लेकिन अपनी नौकरी नहीं। इस बात पर राजकुमार हिरानी ने सहमति जताई थी और दोनों का विवाह हुआ। राजकुमार हिरानी के बच्चेवीर हिरानी जिनका जन्म 1999 में हुआ था।
वीर हिरानी अब फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे हैं। वह फिल्म निर्माण में भी अपने पिता के साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के साथ एक्टिंग डेब्यू भी कर सकते हैं।मंजीत हिरानी ने शादी और बच्चे के जन्म के बाद भी लंबे समय तक पायलट के रूप में काम करना जारी रखा, जो उनके और राजकुमार हिरानी के बीच आपसी सम्मान और सहयोग को दर्शाता है।





