back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big Boss Weekend Ka War: सलमान खान ने अभिषेक को लगाई ‘झाड़’, खानजादी को लेकर हुई बहस

Big Boss Weekend Ka War: बिग बाॅस में अरुण और अभिषेक कुमार के बीच खूब बहस हुई। दोनों ने खानजादी को लेकर एक दूसरे से लड़ाई की, इसके साथ ही सलमान खान ने वीकेंड का वार में अभिषेक कुमार को फटकार लगाई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बिग बाॅस 17 शो में लगातार सस्पेंस देखने को मिल रहा है। रियलिटी शो में इस हफ्ते खूब हंगामा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। तीसरे हफ्ते के वीकेंड के वार में कोई एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते के दौरान घर में काफी हंगामा होता रहा, जिसकी चर्चा सलमान खान शो में करने वाले हैं। इस दौरान ही सलमान खान द्वारा अभिषेक कुमार और खानजादी को लेकर भी चर्चा करने वाली है। अभिषेक इस हफ्ते खानजादी के साथ खूब फ्लर्ट कर रहे थे, सलमान खाने कुछ ऐसी चर्चा करने जा रहे हैं जिसके बाद अभिषेक कुमार और अरुण कुमार माशेट्टी से खूब लड़ाई करने वाले हैं।

अभिषेक ने तहलका पर भी निकाला गुस्सा

अभिषेक और तहलका के बीच खूब बहस हुई। अभिषेक, अरुण और तहलका को बोल देते हैं, की तुम दोनों क्या बिगाड़ लोगे, तुम जानते नहीं हो क्या मुझे, जिसके बाद तहलका जवाब नहीं देते। दूसरी तरफ अरुण के साथ अभिषेक की जमकर बहस शुरु हो जाती है। दोनों ही खूब फाइट करते हैं। आखिर में सलमान खान अभिषेक कुमार को दिमाग इस्तेमाल करने की टिप्स देते हैं।

अरुण और अभिषेक में खूब हुई लड़ाई

बिग बाॅस का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें अरुण और अभिषेक में खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। सलमान ने खानजादी को लेकर अहम खुलासा किया। वे कहते हैं कि खानजादी ने दोबारा अभिषेक की शिकायत अरण और तहलका से कर दी। खानजादी की सच्चाई सुनते ही अभिषेक कुमार खूब गुस्से में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही सलमान खान ये भी बताया कि अभिषेक से खानजादी अनकंफर्टेबल होने की बात कर रही थी। खानजादी को ये सुनने के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने इस दौरान अपना मुंह को छुपा लिया था।

ईशा से अभिषेक ने बनाई दूरी

बिग बाॅस 17 में अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय को पसंद करने की बात कबूली थी। शो में समर्थ की एंट्री होने के बाद वे ईशा से ज्यादा बात नहीं करते। वे आजकल खानजादी से खूब फ्लर्ट करते हुए नजर आते है। कुछ दिन पहले ही अभिषेक ने ईशा से माफी मांग लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...