नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक बजाज शो से बाहर हो गए। शो में उनकी और अशनूर कौर की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई थी, और फैंस ने दोनों की जोड़ी का नाम ‘अभिनूर’ रख दिया था। बाहर आने के बाद अब अभिषेक ने रिलेशन की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अभिषेक ने कहा- सिर्फ दोस्ती है
जूम के जरिए बातचीत में अभिषेक ने बताया, नहीं ये सिर्फ दोस्ती थी, पूरी दोस्ती है। प्यार तो बड़ा इमोशन है, आप प्यार से क्यों डरोगे? प्यार तो ताकत है, उससे डरना क्यों है। अभी कुछ ऐसा नहीं है, इसको लेकर कोई और सोच नहीं है। हां, लेकिन क्यूट है, मुझे अच्छा लगा, रील्स के जरिए मैं उन मोमेंट्स को फिर जी रहा हूं। ये काफी प्यारी फीलिंग है।
अशनूर की जीत की कामना
अभिषेक ने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि अशनूर ये ट्रॉफी जीते और ‘अभिनूर’ की जीत हो।सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की जोड़ी के लिए ‘अभिनूर’ नाम रख दिया है।
नियम तोड़ने वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर अभिषेक की सफाई
अभिषेक ने कहा, सच बताऊं तो वो हमारी गलती थी और इसे कबूल करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं हमेशा उसके लिए सॉफी फील करूंगा। मेरी वजह से बाकी दोस्तों पर भी बात आई, जिन्होंने मेरा स्टैंड लिया। मैं काफी सॉरी फील कर रहा हूं और उनका शुक्रगुजार हूं। गलतियां इंसान से होती हैं, हम परफेक्ट नहीं हैं। लेकिन इसके लिए एलिमिनेशन होना ज्यादा था क्योंकि ये नॉमिनेशन नहीं, एलिमिनेशन था।
फैंस की प्रतिक्रियाएं और सोशल मीडिया का जलवा
शो में अभिषेक और अशनूर की दोस्ती और प्यारे पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब सपोर्ट किया और उन्हें जीत की कामना की।





