back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख की रंगदारी

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को धमकी भरा फोन कॉल आया था। एक्ट्रेस से 2 दिन के अंदर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक्ट्रेस से फोन कॉल के जरिए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मांगी गई रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा सिंह ने इस मामले को लेकर दानापुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

दानापुर में दर्ज कराई शिकायत 

अक्षरा सिंह दानापुर में रहती हैं उन्होंने स्थानीय प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराई है। एक्ट्रेस की कंप्लेंट के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और मामले की जांच गहराई से कर रही है। बता दें कि, फोन करने वाले शख्स ने अक्षरा सिंह से रंगदारी और जान से मारने की धमकी के अलावा गालियां भी दी है। 

भोजपुरी क्वीन हैं अक्षरा सिंह 

साल 2010 में अक्षरा सिंह ने फिल्म सत्यमेव जयते से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर Ravi Kishan स्क्रीन पर साथ नजर आए। इसके अलावा अक्षरा सिंह भोजपुरी के कई बड़े कलाकार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह को भोजपुरी की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस भी कहा जाता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी ही नहीं बल्कि देश विदेश में पसंद किया गया है।

टीवी में भी कर चुकी हैं काम 

अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

राजनीति में भी उतर चुकी हैं अक्षरा सिंह 

अक्षरा सिंह ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया है। नवंबर साल 2023 में वह प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ के कैंपेन से जुड़ी थीं। इस तरह से एक्ट्रेस के राजनीति में आने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस का राजनीति में सफल केवल कैंपेन तक ही रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵