नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई हैं। सिंगर को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हवाई फायरिंग के दौरान लगी गोली
जानकारी के अनुसार सेदुआर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान गांव के एक युवक ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सिंगर के पैर में गोली जा लगी। पैर में गोली लगने के वजह से निशा घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी शूटर की तलाश कर रही है। सिंगर निशा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




