back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कार्तिक आर्यन की मूवी में किए जरूरी बदलाव

फिल्म 'तू मेरी' लंबे टाइम और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, फिल्म देखने के लिए दर्शकों को ढाई घंटे से ज्यादा का समय देना होगा। रिलीज के बाद फिल्म की IMDb रेटिंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन और संवादों में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है और तीन जगह कट लगाने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक सेक्सुअली सजेस्टिव सीन को 15 सेकंड छोटा करने को कहा गया है। इसके अलावा कुछ अश्लील शब्दों को म्यूट करने और कुछ को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुछ जगहों पर शब्दों की जगह नए शब्दों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

फिल्म का रन टाइम और प्रोडक्शन

सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव पूरे होने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। TMMTMTTM का कुल रन टाइम 145 मिनट 41 सेकंड है, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए 2 घंटे 35 मिनट और 41 सेकंड का समय निकालना होगा। इसमें इंटरवल और थिएटर कमर्शियल्स का समय अलग जोड़ा जाएगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आनंद पूनावाला, अपूर्व मेहता और भूमिका तेवारी ने किया है।

IMDb रेटिंग और उम्मीदें

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वान्स ने किया है। फिलहाल फिल्म की IMDb रेटिंग 6.2 दर्ज की गई है, लेकिन रिलीज के बाद यह बदल सकती है। कार्तिक आर्यन इससे पहले ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। TMMTMTTM से मेकर्स और कार्तिक दोनों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...