back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ashok Kumar Death Anniversary: अशोक कुमार को पर्दे पर देखते ही घर में मच गया था हंगामा, टूट गई थी शादी

आज अशोक कुमार की डेथ एनिवर्सरी है उन्हें याद करते हुए उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से के बारे में जानेंगे, जो काफी दिलचस्प है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रहे थे। भले ही आज एक्टर हमारे बीच ना रहे हो लेकिन इंडस्ट्री में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। Ashok Kumar हार्ट फेल की वजह से 10 दिसंबर 2001 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी है इस मौके पर उनके जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में जानेंगे। अशोक कुमार जिस समय इंडस्ट्री में आए थे तब सिनेमा में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। खुद एक्टर ने भी इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके हीरो बनने के बाद घर वालों के बीच हड़कंप मच गया था।

वकालत पास नहीं कर पाए अशोक कुमार 

अशोक कुमार को उनके पिता अपनी तरह वकील बनना चाहते थे लेकिन वह परीक्षा पास नहीं कर पाए। परीक्षा पास न करने के डर से वह घर जाने की बजाय अपनी बहन के घर मुंबई चले गए थे। अशोक कुमार की बहन के पति शशाधर मुखर्जी बॉम्बे टॉकीज के किसी बड़े पद पर काम करते थे। इस तरह से उन्होंने अशोक कुमार की नौकरी भी यहां लगा दी।

हीरो बनने पर घर वालों को हुई हैरानी

अशोक कुमार अपने पिता की तरह वकील बनने की बजाय इंडस्ट्री में इंटरेस्ट लेने लगे। इसके बाद उन्होंने मुंबई टॉकीज में भी काम किया। बॉम्बे टॉकीज में वह साउंड इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे थे। अशोक कुमार के फिल्मों में काम करने की कहानी बेहद दिलचस्प है। उस समय की सबसे फेमस एक्ट्रेस देविका रानी के साथ अशोक कुमार ने काम किया था। अशोक कुमार के हीरो बनने की खबर जैसे ही घर वालों को लगी तो वह हैरान रह गए।

टूट गई थी अशोक कुमार की शादी 

हीरो बनने के बाद अशोक कुमार की शादी भी टूट गई थी। घर वालों को उनका इंडस्ट्री में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था। अशोक कुमार के फिल्में काम करने से परिवार वाले नाराज हो गए। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पिता ने जो शादी तय की थी वह उनके हीरो बनने की वजह से टूट गई थी।

इस फिल्म से किया डेब्यू 

अशोक कुमार ने पहली फिल्म ‘जीवन नैया’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग ही नहीं बल्कि गाना भी गया। अशोक कुमार ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में की है। अशोक कुमार ‘चलती का नाम गाड़ी’, ‘शौक़ीन’, ‘छोटी सी बात’ और ‘अंगूर’ जैसी फ़िल्में का हिस्सा रहे हैं। 90 साल की उम्र में अशोक कुमार को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

अशोक कुमार ने शोभा से की थी शादी 

अशोक कुमार ने शोभा से शादी की थी। जब दोनों की शादी हो रही थी तब अशोक कुमार 25 साल के थे और शोभा 15 साल की थीं। इस तरह से एक शादी टूटने के बाद उन्होंने दोबारा घर बसाया और साथ-साथ रहने लगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story 2) रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और कई...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵