नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस समय काफी सुखियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के लिरिक्स से लेकर डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आपको बता दें कि, नोरा फतेही ने अब तक एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्गस कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों के गाने खूब वायरल होते हैं। लेकिन उनका हाल ही में आया गाना विवादों में घिर गया है। इसके लिए नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, और अब इसपर सिंगर अरमान मलिक(Armaan Malik) ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।
अरमान मलिक ने क्या कहा –
गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। गाने में वलगर लिरिक्स को लेकर नोरा और सॉन्गराइटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस गाने को देखने के बाद अरमान मलिक ने एक्स पर गाने की राइटिंग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरे टाइमलाइन पर आया और मुझे इसे दोबारा चलाकर सुनना पड़ा, सिर्फ यह पक्का करने के लिए कि मैंने सही सुना है। दुख होता है देखकर कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग अब एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है..।’
गाने के लिरिक्स पर लोग का गुस्सा
कई सोशल मीडिया पर गाने को लेकर लोग काफी भड़के हुए है। वहीं एक ने लिखा कि गाने के बोल अश्लील हैं और डबल मीनिंग वाले हैं। डांस स्टेप्स भी बहुत बोल्ड बताए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह भारत के सबसे बुरे गानों में से एक है।’ दूसरे ने पूछा कि सेंसर बोर्ड ऐसे गानों पर बैन क्यों नहीं लगाता? ऐसे कई रिएक्शन लोगो के सामने आ रहे हैं।
फिल्म केडी द डेविल का है गाना
बता दें कि, फिल्म ‘केडी – द डेविल’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रेम द्वारा निर्देशित फिल्म है। 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं।यह कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसी फिल्म का ये गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ है, जिसको लेकर बवाल मजा हुआ है।




