back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या सच में मलाइका अरोड़ा से अलग हो गए हैं अर्जुन कपूर? एक्टर ने इशारों-इशारों में कह दी ये बात

एक्टर अर्जुन कपूर का ब्रेकअप होने के बाद उनका दिल टूट गया है उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है। वहीं, मलाइका अरोड़ा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरों में एक मिस्ट्री मैन की झलक दिखी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। लंबे समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आ रही है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा वेकेशन से लौटी हैं तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों मे दिल का हाल बताया है।

1721457892978-WhatsApp Image 2024-07-20 at 12.12.57.jpeg

अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं है की चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि यह जरूरी है की चीजें कैसी भी हों, आप ठीक रहें। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक्टर के इस पोस्ट को फैंस मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देख रहे हैं।

मलाइका की तस्वीरों में दिखा मिस्ट्री मैन 

मलाइका अरोड़ा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में एक शख्स की धुंधली झलक नजर आ रही है। एक्ट्रेस की वेकेशन की फोटो में मिस्ट्री मैन को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अब अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद एक्ट्रेस को एक बार फिर प्यार मिल गया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की वेकेशन की तस्वीरों को देखने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप

साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज खान से डाइवोर्स लिया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा। इसके बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 में रिलेशनशिप में आ गए थे। मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों का रिश्ता पब्लिक रहा कपल को एक साथ स्पॉट भी किया जाता था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं

Advertisementspot_img

Also Read:

डेटिंग अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया, बताया कौन है उनकी ज़िंदगी का ‘मिस्ट्री मैन’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की। The Namrata Zakaria Show...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...