नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से एक दिन पहले बर्थडे पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं आई। इसके बाद चारों तरफ कपल के ब्रेकअप की खबर फैलने लगी।अब इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
मलाइका ने पोस्ट के जरिए कही दिल की बात
अर्जुन की बर्थडे पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भरोसे को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं ऐसे लोगों को पसंद करती हूं जिनपर मैं आंख बंद करके भरोसा कर सकूं और जो पीठ पीछे मेरे भरोसे को बरकरार रखें।’ अब इस पोस्ट से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट अर्जुन कपूर के लिए शेयर किया गया है।
1719402745406-Malaika Arora.jpeg
5 साल तक किया डेट
मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया इसके बाद साल 2019 से वो और अर्जुन कपूर एक साथ हैं। इसके बाद ऐसे कई मौके आए जब एक दूसरे को साथ देखा गया। ये रिश्ता 5 साल तक एकदम बढ़िया था, लेकिन अब इनके अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, कपल ने इसे लेकर कोई पुष्टि अभी तक नहीं की है।
बर्थडे पार्टी में मलाइका नहीं हुईं शामिल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबर की पुष्टि तब हुई जब कल रात अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका शामिल नहीं हुई। जिसके बाद फैंस को ये अंदाजा लग गया था कि कपल के बीच कुछ तो चल रहा हैं, इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर और वरुण धवन जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं





