back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

VALENTINE DAY: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के नाम किया वैलेंटाइन्स डे

अर्जुन ने हमेशा की तरह वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को विश किया। सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने मलाइका से अपने प्यार का इजहार किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन ”वेलेंटाइन डे” इन दोनों के लिए बेहद अहम है। अर्जुन ने हमेशा की तरह वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को विश किया। सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने मलाइका से अपने प्यार का इजहार किया है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथा फोटो शेयर किया

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में अर्जुन ने मलाइका का हाथ थामे खूबसूरत पोज दिया है। फोटो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अर्जुन का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मलाइका-अर्जुन हमेशा फैन्स को कपल गोल्स देते नजर आते हैं

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों कई जगहों पर साथ घूमते नजर आते हैं। कई इंटरव्यू में दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते भी नजर आते हैं। और तो और मलाइका-अर्जुन हमेशा फैन्स को कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

अर्जुन अभिनेता अल्लू अर्जुन स्टारर ”पुष्पा: द रूल” में नजर आएंगे

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्में हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म ”कुत्ते” के फैंस से मिलने पहुंचे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। फिल्म फैन्स का मनोरंजन नहीं कर पाई। अब अर्जुन अभिनेता अल्लू अर्जुन स्टारर ”पुष्पा: द रूल” में नजर आएंगे लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में आज वैलेंटाइन डे के लिए बेस्ट 7 रोमांटिक स्पॉट, कपल्स बना सकते हैं अपनी शाम यादगार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ खास और यादगार पल बिताए।...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵