नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें पिछले कई महीनों से चर्चा में है। अब खुद एक्टर Arjun Kapoor ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है। एक्टर के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अर्जुन कपूर ने मुंबई के एक इवेंट में अपने रिलेशनशिप की बात की इसके बाद उनका और Malaika Arora का रिलेशन साफ हो गया है। इवेंट में अर्जुन कपूर ने खुद को अकेला बताया।
अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल
अर्जुन कपूर ने मुंबई के शिवाजी पार्क राजनेता ठाकरे की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान इवेंट के एक वीडियो में अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए नजर आए। एक्टर अभी फिल्म ‘Singham Again’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इवेंट में फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद थी।
अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप स्टेटस किया क्लियर
अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर इस बार खुद मोहर लगा दी है। एक्टर ने कहा, ‘अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो। इन्होंने टॉल और हैंडसम ऐसे बोला, जैसे शादी की बात करने जा रहे हैं। बस इसलिए बोल रहा हूं।’ बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का Breakup हो चुका है। हालांकि, एक्टर मुश्किल घड़ी में मलाइका के साथ भी नजर आते हैं। एक्ट्रेस के पिता के निधन के समय दोनों साथ नजर आए थे।
कब से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक-दूसरे साल 2018 से डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने कई बार एक-दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। वहीं, कई महीनों से ब्रेकअप की खबरे सामने आ रही थी जिसे एक्टर ने अब साफ कर दिया है।
सिंघम अगेन में दिखेंगे अर्जुन कपूर
फिल्मी पर्दे पर यह एक ऐसा मौका होगा जब अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में दिखेंगे। एक्टर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक की भूमिका में रहेंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।





