नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के सबसे चर्चित कपल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक बार फिर बाबा प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। ठंड के मौसम में भी कपल की भक्ति और श्रद्धा में कोई कमी नहीं थी। वृंदावन में कपल ने लिया आशीर्वाद, बाबा के शब्दों में मिली जीवन की सीख को समझकर अपने मन की बातें साझा की और आशीर्वाद लिया।
बता दे कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा के सामने नीचे बैठकर ध्यानपूर्वक उनकी बातें सुनते रहे। अनुष्का की आंखें भावुक होकर आंसुओं से भर गईं। बाबा ने उन्हें जीवन, सेवा और विनम्रता की सीख दी।प्रेमानंद महाराज ने कहा, अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। जो मेरा असली पिता है, उसको देखने की लालसा होनी चाहिए। और उनकी हर बात को सुनकर बड़े धैर्य से विराट कोहली हर बात पर सिर हिलाते हुए पूरी तरह से बाबा की बातें सुनते नजर आए।
बच्चों के साथ भी जा चुके हैं दर्शन
क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक बार फिर अपनी गहरी धार्मिक आस्था के चलते सुर्खियों में है। इस ‘पावर कपल’ ने इस बार दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी से मिलने की चर्चाओं को दरकिनार करते हुए, सीधे वृंदावन का रुख किया है। जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का बाबा प्रेमानंद महाराज के बहुत बड़े भक्त हैं और यह जोड़ी हर साल सर्दियों के मौसम में उनके दर्शन के लिए जरूर आती है।
इस समय जब भारतीय दौरे पर आए फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी से मिलने के लिए बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों में होड़ मची है, ऐसे में विराट और अनुष्का के फैसले ने सबको चौंका दिया है।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भारत आने के साथ ही यह चर्चा तेज थी कि वह अन्य सेलेब्स की तरह मेसी से मुलाकात करेंगे। लेकिन, इन चर्चाओं के विपरीत, इस जोड़े ने अपनी प्राथमिकता आध्यात्म को दी और सीधे वृंदावन स्थित बाबा प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे।
मालूम हो कि, यह पहली बार नहीं है जब कपल ने प्रेमानंद महाराज बाबा के दर्शन के लिए गए हों, इससे पहले भी दोनों अपने बच्चों अकाय और वामिका को लेकर भी आए थे। हर साल सर्दियों में वृंदावन आकर आशीर्वाद लेना उनके लिए एक परंपरा बन चुकी है। वहीं फुटबॉल स्टार मेसी भारत में मौजूद हैं और उनसे मिलने के लिए कई सेलेब्स आए, लेकिन विराट-अनुष्का ने अपनी भक्ति को प्राथमिकता दी और सीधे बाबा प्रेमानंद के दरबार में पहुंचे।
बाबा प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पाठ पढ़ाया, जिसे सुनकर दोनों ही भावुक नजर आए।प्रेमानंद जी ने दोनों से कहा, ऐसी इच्छा रखो कि हमें सारा सुख मिल गया है, अब हमें आप चाहिए, और आप मिल गए तो सारा सुख आपकी चरणों में है। इस आध्यात्मिक संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का शर्मा ने विनम्रता से कहा, हम आपके हैं महाराज जी। इसके जवाब में प्रेमानंद महाराज ने उन्हें याद दिलाया कि, हम सब श्री जी के हैं। उनकी छत्रछाया में हैं। हम सब उसीके बच्चे हैं।
जब प्रेमानंद जी लगातार उन्हें ये गहन बातें समझा रहे थे, तो सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली बच्चों की तरह अपना सिर हिलाते हुए दिखाई दिए, जो उनकी पूर्ण सहमति और विनम्रता को दर्शाता है।दोनों लगातार प्रेमानंद महाराज की शरण में जा रहे हैं।अनुष्का-विराट की यह पहल उनके सरल जीवन, आस्था और परिवारिक मूल्यों को दर्शाती है। हर साल की तरह इस बार भी कपल की भक्ति और भावुकता ने आश्रम का वातावरण और भी श्रद्धापूर्ण बना दिया।




