back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

Ananya Panday की ‘Call Me Bae’ रही हिट, इसका सीजन 2 आने को तैयार है अब देखना होगा इसमें क्या होगा खास होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की ‘कॉल मी बे’ Call Me Bae काफी हिट थी। इसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा किया गया। अब एक्ट्रेस एक बार फिर वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में बेला बे चौधरी के किरदार में वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह घोषणा गुरुवार को मुंबई में प्राइम वीडियो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम में प्राइम वीडियो ने पुष्टि की।

ऐसी थी कॉल मी बे की कहानी

इस सीरीज की कहानी की बात करें तो, इसकी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लग्ज़री लाइफस्टाइल की आदी होती है, लेकिन अचानक परिस्थितियां बदल जाती हैं और उसे अपनी जिंदगी खुद संभालनी पड़ती है। इस सफर में वह कई उतार-चढ़ाव से गुजरती है और खुद को नए तरीके से पहचानने की कोशिश करती है।अनन्या पांडे ने इस किरदार को काफी कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ निभाया है। उनका फैशन सेंस, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस सीरीज़ को खास बनाते हैं।

सीरीज़ की खास बात इसकी मॉडर्न स्टोरी, ग्लैमरस लोकेशन्स और रिलेटेबल इमोशन्स हैं। यह आज की युवा पीढ़ी की जिंदगी, रिश्तों और करियर स्ट्रगल को काफी अच्छे से पेश करती है। इसमें दोस्ती, आत्मनिर्भरता और खुद पर भरोसा करने का संदेश भी दिया गया है। जो आज के युवा के लिए काफी अच्छा है।

पुराने अंदाज में नजर आएंगी एक्ट्रेस

शो का नया सीजन आ रहा है और अनन्या एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगी। आगामी सीजन में बे के सफर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।एक बार फिर से अनन्या अपना जादू फैंस पर चलाने को तैयार है।इस शो का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने किया है। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा करेंगे और इसकी पटकथा इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखी है।

ये कलाकार आएंगे नजर

अनन्या के अलावा, पहले सीजन के कई कलाकार वापसी करेंगे। कलाकारों में वीर दास, श्रुति हासन, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त और लीसा मिश्रा शामिल हैं। अभिनेत्री मिनी माथुर भी नए सीजन में शामिल होंगी। शो का पहला सीजन सितंबर 2024 में रिलीज हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵