नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एक और फंक्शन का आयोजन होने जा रहा है। जो की जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र के बीच क्रूज पर होगा। इस फंक्शन में काम से काम 800 मेहमानों के शामिल होने की रिपोर्ट सामने आई है।
29 मई से शुरू होगा फंक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार ये तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन होगा। फॅमिली के कई लोग पहले ही तैयारी करने के लिए 19 मई से ही लंदन में हैं। इस दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन 29 से 1 जून तक होने वाला है। वहीं, इस फंक्शन में अंबानी परिवार के अलावा लक्जरी क्रूज पर लगभग 800 मेहमानोंशामिल होंगे इसमें कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी। और बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स का भी नाम सामने आ रह है। ये क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा।
सामने आई मेहमानों की लिस्ट
इस प्री वेडिंग फंक्शन के मेहमानों की लिस्ट की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ,दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा सोनम कपूर शामिल हो सकते हैं। 800 मेहमानों के अलावा, 600 स्टाफ भी क्रूज पर मौजूद रहेंगे। जो सिलेब्रिटी मेहमानों के रहने-खाने से लेकर हर जरूरत का खास ख्याल रखेंगे। हाल में ये भी खबरें आई थी की इस फंक्शन के लिए अलग-अलग प्रकार के खास आउटफिट भी तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी।
12 जुलाई को होनी है शादी
इसके पहले भी 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जानमगर में दोनों की प्री-वेडिंग के फंक्शन रखे गए थे। जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्स और बिजनेसमैन मौजूद थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की बात करें तो कपल 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने को तैयार हैं। हालांकि पहले कहा जा रहा था की शादी मुंबई में ही होगी,लेकिन मीडिया रिर्पोट के अनुसार शादी लंदन में भी हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




