नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राधिका ने अपना पहला जन्मदिन अपने ससुराल एंटीलिया में सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार और मर्चेंट फैमिली के अलावा इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद रहे। राधिका ने अपना बर्थडे केक काटकर परिवार के सदस्यों को खिलाया। जन्मदिन के मौके पर बर्थडे कल राधिका मरचेंट का लुक काफी यूनिक लग रहा था। राधिका ने व्हाइट और रेड कांबिनेशन का ड्रेस पहना हुआ था।
आकाश अंबानी ने इस वजह से किया मना
राधिका ने जन्मदिन का केक काटकर अपने माता-पिता शैला और विरेन मर्चेंट को केक खिलाया। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्री के Chairman Mukesh Ambani को भी छोटी बहू ने केक खिलाया। फिर आकाश अंबानी की बारी आई तब उन्होंने केक खाने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसके बाद पीछे बड़ी प्यारी वजह रही। आकाश अंबानी चाहते थे कि केक सबसे पहले परिवार की मुखिया कोकिला बेन अंबानी को खिलाना चाहिए।
बहुत क्यूट लग रही थीं बर्थडे गर्ल
राधिका मर्चेंट ने अपने बर्थडे के मौके पर व्हाइट एंड रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ वाइब्रेंट रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट राधिका को स्टाइलिश लुक दे रहा था। इसके अलावा राधिका ने डायमंड और रुबी ज्वैलरी से क्लासी टच दिया। राधिका मर्चेंट ने अपने मेकअप लुक को भी काफी मॉडर्न रखा। राधिका का ओवरऑल लुक परफेक्ट लग रहा है।
बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे ये सितारे
सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें बॉलीवुड सितरें भी नजर आ रहे हैं। राधिका मर्चेंट के बर्थडे में ओरी, महेंद्र सिंह धोनी, सुहाना खान, रणवीर सिंह, शिखर पहाड़िया, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।
कब हुई थी राधिका-अनंत की शादी
राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को इसी साल अनंत अंबानी से शादी की थी। आज अरबपति परिवार की बहू अपनी फैमिली और बॉलीवुड के कुछ सितारों के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। Anant Ambani और राधिका की शादी में भी कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ था।





