नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पुष्पा जैसी फिल्मों से धमाल मचा चुके अल्लू अर्जून और बॉलीवुड के गजनी आमिर खान एक ही फ्रेम में साथ-साथ दिखे हैं। वैसे तो बॉलीवुड और साउथ वाले कई बड़ी फिल्में एकसाथ बना रहे है। लेकिन कई कोलैबोरेशन ऐसे भी है जिनकी अभी कोई अनाउंसमेंट नही हुई है। लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन और आमिर खान को एकसाथ देखने के बाद फैन्स ये कयास लगाना शुरु कर दिए है। जिसमें आमिर खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने है जाने उस फिल्म के बारें में।
अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने आमिर खान हाल ही में अल्लू अर्जुन के साथ देखा गया है। ऐसे में दोनों को साथ देखकर अगले प्रोजेक्ट की अफवाह भी उड़ने लगी है, लेकिन ऐसा कोई ऐलान अभी किया नही किया गया है। फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर को लेकर आमिर खान ने रिलीज डेट का ऐलान किया है। लेकिन फैन्स का अब भी यही सवाल है कि आखिर क्या दोनों सितारे एक साथ काम करनेवाले है। क्या कोई कोलैबोरेशन होने वाला है? जिसके लिए एटली के साथ काम कर रहे अल्लू ने अपना लुक भी बदला है।
आमिर-अल्लू अर्जुन क्या प्लान कर रहे?
अल्लू अर्जुन को लेकर बना रहे AA22xA6 की भारी भरकम बजट वाली फिल्म बना रहे एटली और आमिर एक्टर का साथ मिलना क्या प्लान है इस फिल्म में यूनिक विजुअल के साथ स्केल भी ग्लोबल होगा। सितारे जमीन पर के बाद आमिर खान भी लाहौर की आएगी जिसके प्रोड्यूस में वो ऑलरेडी लगे हुए है। फैन्स की तरफ से कहा जा रहा हैकि, अल्लू अर्जुन की आमिर से मुलाकात पैन इंडिया फिल्म पर चर्चा चल रही है जिसे लेकर कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है। दोनों को एकसाथदेखने फैन्स भी बेताब है फिलहाल, सुपरस्टार्स की टीम ने कुछ कंफर्म नहीं किया है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि कुछ बड़ा ही होने जा रहा है।
अल्लू अर्जुन काट चुके हैं भौकाल
बता दे कि अपनी पिछली फिल्म पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा था, जिसने दुनियाभर से 1800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब इस फिल्म के पार्ट 3 को लेकर भी कंफर्म किया गया है, जिसे बनने में अभी काफी समय लगेगा, वहीं एटली के बाद अल्लू अर्जुन दूसरे किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरु करनेवाले है अब देखना दिलचस्प होगा कि, आमिर खान का कम बैक कितना फैंस को इंम्प्रैस करता है।




