नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अलका याग्निक ने बाॅलीवुड एक से बढ़ कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं, उनकी आवाज़ के लाखों-करोड़ों लोग फैन है। हालांकि, बीते कुछ समय से अल्का याग्निक पब्लिक लाइफ से दूर थीं। इसे लेकर अब उन्होंने खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एक वायरल इंफेक्शन की वजह से उन्हें एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें सुनने में परेशानी आ रही है।
इंस्टाग्राम पर बताई बीमारी
अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे सभी फैंस, दोस्त, फॉलोअर्स और शुभचिंतक, कुछ हफ्ते पहले फ्लाइट से उतरने पर मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं सुन नहीं पा रही हूं। कई हफ्तों से ये प्रयास कर रही थी कि आप लोगों को ये बताऊं। मेरे डॉक्टरों के मुताबिक, मुझे रेयर सेंसरी न्यूरो नर्व हियरिंग लॉस हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि ये एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। इस अचानक से लगे झटके के बामे में मुझे पहले से कोई भनक नहीं थी। मैं इस समस्या से लड़ने की कोशिश कर रही हूं, प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।’
लोगों को तेज म्यूजिक से दूर रहने की दी सलाह
सिंगर ने अपने दर्द को बया करते हुए लोगों को इस बीमारी के बारे में अच्छे से समझाया और और लोगों को तेज म्यूजिक से दूर रहने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा, ‘लाउड म्यूजिक और हेडफ़ोन के इस्तेमाल करते हुए आप सावधान रहें। एक दिन, मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हेल्थ पर होने वाले नुकसान को लेकर भी बात करूंगी। आप सभी के प्यार और सपोर्ट से मैं अपनी लाइफ को फिर से मैनेज करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सहयोग से मैं अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। इस महत्वपूर्ण घड़ी में आपका समर्थन और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखेगी…’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





