नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चां में छाई हुई है, ऐसा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनके बीते दिनों रेखा की ऐतिहासिक फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग का हिस्सा बननें पर हुआ है जहां कई स्टार्स इस मूवी की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने थे। जिसमें आलिया भट्ट ने पिंक साड़ी में इवेंट अटेंड कर पूरी महफिल लूट ली। जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही ।
बता दे, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों और अपनी अदाओं से सभी का दिल जीता है फिर वो चाहें हिंदी सिनेमा हो या तेलुगू यहां तक हॉलीवुड में भी में आलिया भट्ट ने अपनी राह बखूबी तय की है। वही बीते दिनों ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं आलिया भट्ट ने रेखा की तरह पिंक साड़ी में इवेंट अटेंड कर खूबसूरती की परिभाषा ही बदल दी।
खूबसूरत लगीं आलिया भट्ट
‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट ने पिंक साड़ी पहनकर कदम रखा जहां इस साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। इसमें रेखा की ही तरह आलिया भट्ट ने स्टाइल अपनाकर ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में कदम रखा। जहां ये लुक देख लोगों को रेखा के ‘सिलसिला’ मूवी का स्टाइल याद आ गया, जिसमें वह पिंक साड़ी में नजर आई थीं।
आलिया के चेहरे पर दिखा पिंक ग्लो
इस पिंक साड़ी में आलिया के चेहरे पर ग्लो देखने लायक रहा। वहीं उनकी मुस्कुराहट ने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया।आलिया भट्ट ने अपने इस लुक के साथ एक से एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चेहरे पर मुस्कान लिये आलिया भट्ट ने स्क्रीनिंग पर खूब फोटोज क्लिक कराईं।
आलिया की मौजूदगी ने लूटी लाइमलाइट
उमराव जान’ की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां आलिया भट्ट की मौजूदगी ने वहां चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने इस लुक से आलिया भट्ट सुर्खियों में आ गईं।
आलिया की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
आलिया भट्ट का ये स्टाइल देख लोग भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा, आलिया इस साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। बेहद खूबसूरत।
इन मूवीज में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस समय काफी बॉलीवुड फिल्में करने तैयार है जहां उनके खाते में अल्फा’, ‘लव एंड वॉर’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी कई फिल्में है जिनमें वे नजर आने वाली हैं। जिसे देखनें फैंस अभी से बहुत बेताब है।





