नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अली फजल बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार कलाकार हैं जिन्होंने मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है। अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 में लखनऊ में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में जानेंगे।
डिप्रेशन में गए थे अली फजल
साल 2009 में Ali Fazal ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में जॉय लोबो इंजीनियर के छात्र का किरदार निभाया था, जो कॉलेज की प्रोजेक्ट की डेडलाइन से डिप्रेशन में चला जाता है। जिस साल में एक्टर ने यह किरदार निभाया था वह उस साल अपने कॉलेज में स्टूडेंट थे।
इंटरव्यू में एक्टर ने किया खुलासा
अली फजल ने एक इंटरव्यू के दौरान डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि यह किरदार निभाने के बाद वह खुद भी डिप्रेशन का शिकार होने लगे थे। वह भी एक स्टूडेंट थे और बाकी स्टूडेंट के साथ समय भी बिताते थे। एक्टर ने यह भी बताया कि उनके कॉलेज के कई छात्रों ने उनके किरदार जैसी ही हरकत कर ली थी। एक्टर के कॉलेज के कई स्टूडेंट्स ने सुसाइड अटेम्प्ट किया था जिसके बाद एक्टर के फोन करने वाले उनसे स्टूडेंट्स की सुसाइड पर सवाल पूछने लगे थे। इस वजह से एक्टर गहरे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे हालांकि वह इससे बाहर भी जल्द ही निकल गए।
लव लाइफ में खुश हैं अली फसल
हाल ही में अली फजल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा से शादी की थी। वहीं, साल 2024 में उन्होंने बेबी गर्ल का वेलकम किया है। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
अली फजल का वर्क फ्रंट
अली फजल इस समय अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। एक्टर के खाते में लाहौर 1947’, ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्में है। इन फिल्मों को करने के लिए अली खुद को खुशनसीब मानते हैं उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। राजकुमार संतोषी, मणिरत्नम और अनुराग बसु जैसे मेकर्स के साथ काम करना एक्टर के लिए एक बहुत अच्छा मौका है।





