back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत-राधिका के रिसेप्शन से अक्षय कुमार का वीडियो वायरल, फैंस बोले- रियल जेंटलमैन

एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह अनंत-राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाए। कॉविड-19 से ठीक होने के बाद एक्टर कपल के रिसेप्शन में पहुंचे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जॉली अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के वेडिंग रिसेप्शन में पत्नी ट्विंकल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की आउटफिट ट्विनिंग भी काफी अच्छी लग रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अक्षय कुमार फिट एंड फाइन नजर आए। खिलाड़ी कुमार को रिसेप्शन पार्टी में शामिल होता देख फैंस की खुशी भी बढ़ गई।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एंट्री

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के रिसेप्शन में अक्षय कुमार जेंटलमैन की तरह नजर आए। पत्नी ट्विंकल के लिए उनका प्यार फैंस को भी बहुत पसंद आया। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना रिसेप्शन पार्टी में साथ में एंट्री लेते हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने बैज कलर का आउटफिट पहना हुआ है। अक्षय कुमार पजामा और कोलहापुरी चप्पल पहने दिखते हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने मिरर वर्क वाला अनारकली सूट और इसके साथ खूबसूरत हिल्स कैरी किया हुआ है।

अक्षय कुमार को देखकर फैंस बोले जेंटलमैन

अक्षय कुमार के हाथों में ट्विंकल खन्ना का पर्स है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें जेंटलमैन कहने लगे। हालांकि, ट्विंकल खन्ना बाद में अपने हैंडबैग को ले लेती है, लेकिन अक्षय कुमार कुछ देर के लिए उनकी मदद करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार फैंस के पसंदीदा एक्टर्स में से एक है। हर कोई जानता है कि वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का खास ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय और ट्विंकल की जोड़ी सदाबहार है और अक्षय हमेशा ट्विंकल की केयर करते दिखते हैं।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘अक्षय कुमार ही बॉलीवुड के असल जेंटलमैन हैं।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘अक्षय कुमार के हाथों में लेडीज पर्स क्या कर रहा है।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵