back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

अक्षय कुमार की एक्टिंग का जादू और उनकी अनोखी फिल्मों के बारे में जानें, जो दर्शकों को हमेशा हैरान और प्रभावित करती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों से अपना जादू दर्शकों पर चलाया है। बता दें कि ये सीक्वल 2026 और 2027 में रिलीज होंगे। तो चलिए उनकी इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

अक्षय कुमार की नई फिल्म

इस समय अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं जब से इस फिम से जुड़ा पोस्टर और गाना आया हैं हर तरफ लोग अक्षय कुमार की ही बात कर रहे हैं।इस फिल्म में अक्षय कुमार का बड़ा ही खास अंदाज भी दर्सकों को देखने को मिलेगा। ये  फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।  वहीं इसके साथ ही आपको बता दें कि, अक्षय कुमार के पास कई सीक्वल फिल्म के प्रोजेक्ट है तो चलिए  उनके बारे में आपको बताते हैं।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार फिल्म ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ आ रहा हैं। ये फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तकरीबन 30 स्टार्स काम कर रहे हैं।इस फिल्म का भी पोस्टर रिलीज किया गया है। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये फिल्म किस दिन दस्तक दे रही है।

फिल्म ‘ओएमजी 3’

अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी ‘ओएमजी 3’ का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें इस बार रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी। अब तक इसके 2 पार्ट आ चुके है और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया।

फिल्म ‘हेरा फेरी’

अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट आ रहा है। परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ वाली ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।इस फिल्म को लेकर दर्शकों  के मन में काफी उत्सुकता है। लोग बड़े ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘भागम भाग’

अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग का सीक्वल ‘भागम भाग 2’ की अनाउंसमेंट की गई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी।एसए फिल्म भी कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें भी कई बड़े कलाकार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की इन सभी बेहतरीन फिल्मों को अब देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Horror Movies 2026: सिनेमाघरों में लौटेगा हॉरर फिल्मों का दौर, अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल, जानें रिलीज डेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में हॉरर जॉनर फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पिछले कुछ सालों में हॉरर कॉमेडी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...