back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एकता कपूर की परिणीति में नजर आएंगे आकाश तलवार

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। एक्टर आकाश तलवार अब एकता कपूर के शो परिणीति में नजर आएंगे। आकाश तलवार आखिरी बार फना: इश्क में मरजावां शो में दिखाई दिए थे। आकाश तलवार कहते हैं, मैं शो का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटिड हूं, मुझे पॉजिटिव किरदार निभाने को मौका मिल रहा है। मैं अमित बाजवा का किरदार निभाऊंगा, जो अपने से बड़ों का सम्मान करता हैं। मुझे हमेशा एकता कपूर के शो में काम करना अच्छा लगता है। पहले भी मुझे उनके शो में काम करने का मौका मिल चुका है। मैंने उनके कई शो में किरदार निभाए है। मैं अपने दर्शकों से प्यार, समर्थन और प्रशंसा की उम्मीद करता हूं। आकाश तलवार ने पवित्र बंधन से टीवी पर शुरूआत की, लेकिन कैसी ये यारियां में वरुण वर्मा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने आगे कहा, मेरा कलर्स चैनल के साथ एक खास रिश्ता रहा है। थपकी प्यार की के जॉन, नागिन 5 के तापिश सिंघानिया, शक्ति अस्तित्व के एहसास की में दलजीत सिंह और स्वर्ण घर में कंवलजीत बेदी जैसे कई किरदार निभाए है। परिणीति मुझे अपने घर लौटने का एक और मौका दे रही है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...