नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सेलिब्रिटी होने के अपने फायदे भी है तो नुकसान भी जहां एक पब्लिक फिगर होने के चलते कई बार उनकी निजता का उल्लंघन कर दिया जाता है। कुछ स्टार्स तो इस पर चुप्पी साधे रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी है जो इसपर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी को रिकॉर्ड करने के लिए रवीना टंडन ने एक एयर होस्टेस की क्लास लगाई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
बता दे, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी दोनों फ्लाइट में साथ ट्रेवल कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। जानिए इस बारे में रवीना ने क्या कहा है। हाल ही में, रवीना टंडन ने निजता का उल्लंघन करने वाली एक एयरहोस्टेस की क्लास लगाई है। दरअसल, रवीना टंडन ने श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को फ्लाइट में शूट करने वाली एयरहोस्टेस की क्लास लगाई जिसमें इस रूमर्ड कपल को फ्लाइट मेंउनका वीडियो एक एयरहोस्टेस ने चुपके से शूट किया था।
राहुल और श्रद्धा का फ्लाइट में दिखे साथ
वीडियो में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे है। दोनों व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में ट्विनिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल को फोन में कुछ दिखाती हुई श्रद्धा नजर आईं। दोनों इस बात से अनजान थे कि उन्हें कोई अपने कैमरे में कैद कर रहा है। जहां इसे एक फेमस मीडिया पेज पर शेयर किए गए वीडियो के कमेंट बॉक्स में रवीना टंडन ने रिएक्शन दिया है।
रवीना टंडन का फूटा गुस्सा
रवीना टंडन ने कहा, “यह निजता का उल्लंघन है। क्रू मेंबर्स को ऐसा करने से पहले अब ये मालूम होना चाहिए कि, सहमति लेनी होगी। क्रू मेंबर्स से ऐसा करने की उम्मीद नहीं की जाती है। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर के डेटिंग की खबरें पिछले 2 साल से आ रही हैं। हां वो अगल बात है जब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन दोनों के साथ में स्पॉट होने या फिर श्रद्धा के राहुल के लिए पोस्ट करने से कयास लगाए जाते हैं कि वे डेट कर रहे हैं। श्रद्धा ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह फनी डांस कर रही थीं और राहुल उनका वीडियो बना रहे थे। राहुल ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर थे।




