back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ahmedabad Plane Crash: विमान क्रैश होने पर सदमे में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा टेक ऑफ के दौरान हुआ अब इसपर बड़े नेताओ के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दुःख जताया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान ड्रीमलाइनर बोइंग 787, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के दौरान ही एयरपोर्ट परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान के परखचे उड़ गए।सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार वहा राहत -बजाओ का कार्य चल रहा है। अब इस घटना पर सब दुःख जाता रहे है तो वहीं बॉलीवुड के सेलेब्स भी पोस्टके दुःख जाता रहे हैं। 

अक्षय कुमार 


गुजरात के अहमदाबाद के इस घटना पर अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा- ‘एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं. इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं। ‘

रितेश देशमुख


रितेश देशमुख ने लिखा- ‘अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।’


दिशा पाटनी


दिशा पाटनी ने लिखा- ‘अहमदाबाद में विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया. मुझे उम्मीद है कि कुछ लोग जिंदा बच गए होंगे और उन्हें समय पर मदद मिल जाएगी. इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं। जो लोग मारे गए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस त्रासदी का सामना करने की हिम्मत मिले।

कंगना रनौत


कंगना रनौत ने लिखा- ‘अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार बहुत दुखद और दर्दनाक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं, ईश्वर इस मुसीबत की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।’

इसके साथ ही सोनू सूद, आर माधवन, जाह्नवी कपूर, और सनी देओल जैसे कई सेलेब्स अपना दुख जाता रहे हैं। हालांकि अभी तक विमान दुर्घटनाग्रस्त से जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ समेत रिलीज़ होंगी कई फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का इस महीने काफी जलवा देखने को मिला। कई फिल्में रिलीज हुई और काफी अच्छा कलेक्शन...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵