back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Game Changer Advance Booking: फिल्म ‘गेम चेंजर’ की विदेश में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, राम चरण ने की घोषणा

साउथ स्टार राम चरण की मोस्‍ट अवेटेड इंडियन पॉलिटिकल बेस ड्रामा फिल्म गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो गई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। साउथ स्टार राम चरण की मोस्‍ट अवेटेड इंडियन पॉलिटिकल बेस ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो गई है। हाल ही में एक्‍टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस फिल्म को लेकर घोषणा की है। जिससे उनके विदेशी प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। 

राम चरण और कियारा अडवाणी

 

मोस्‍ट अवेटेड भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को संक्रांति के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्‍टर राम चरण और एक्‍ट्रैस कियारा अडवाणी मेन रोल में हैं। गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग को लेकर एक्‍टर ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार फिल्म गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो चुकी है।

फिल्म के प्रचार में नहीं छोड़ी कोई कसर



राम चरण और शंकर की जोड़ी ने मिलकर फिल्म का खूब प्रचार किया है। उन्‍होंने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिससे यह कहा जा रहा है फिल्म गेम चेंजर का शुरूआती प्रदर्शन शानदार होगा। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को पहले ही फिल्म के टीजर, ट्रेलर और सांग्‍स में लाइक कर चुके हैं। अब केवल फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। 

फिल्म में राम चरण पिता और पुत्र की डबल भूमिका

 

एक्‍टर राम चरण ने लिखा कि वैश्विक तूफान शुरू हो गया है। गेम चेंजर की विदेशी बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। 10-01-2025 तक दुनिया भर के सिनेमाघरों में इसका अनुभव करें। गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग यूके और उत्तरी अमेरिका के चुनिंदा सिनेमाघरों में खुल गई है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत, नवीन चंद्रा जैसे अन्‍य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राम चरण पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में हैं। 

निर्देशक एस शंकर के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में श्रीकांत ने बताया कि पहले दिन से ही फिल्म के सेट पर उन्हें सहज महसूस कराया गया। उन्होंने कहा कि शंकर जरूरत के मुताबिक ही कई टेक लेते हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि एक्‍टर से कैसे अभिनय कराना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय काफी सुर्खिया बटोर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस एक इवेंट में...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵