back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ‘IMdB’ की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में छाईं, नंबर 01 पर

अभिनेता रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्‍म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। फिल्म के सुपरहिट एक्शन, गाने और रोमांच से इस फिल्‍म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

मुंबई/रफ्तार डेस्क। अभिनेता रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्‍म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। फिल्म के सुपरहिट एक्शन, गाने और रोमांच से इस फिल्‍म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में कुछ नये चेहरे भी नजर आए, उनमें एक नाम एक्ट्रेस ‘तृप्ति डिमरी’ का है जोकि रातों-रात सुर्खियों में आ गईं और दुनिया भर में छा गईं । फिल्म में बोल्ड सीन से एक्ट्रेस की लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया था । सोशल मीडिया पर भी तृप्ति डिमरी की खूब चर्चा हुई, उनके प्रशंसकों की संख्या भी कुछ समय में ही लाखों में हो गई । इसी तरह अब एक्ट्रेस ने ‘आईएमडीबी’ लिस्ट में सभी बड़े नाम वाली अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्‍थान पाया है।

एक हॉट टॉपिक के रूप में इन दिनों यूथ के जुवान पर हैं। 

दरअसल, ‘आईएमडीबी’ ने 2024 के शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची की घोषणा पांच दिसंबर को की है, इस सूची में तृप्ति डेमरी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इन्‍होंने एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण, ईशान खट्टर, शाहरुख खान, शोभिता धूलिपाला, शारवारी, ऐश्वर्या राय बच्चन, सामंथा, आलिया भट्ट और प्रभास जैसे कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया । 2024 के शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में तृप्ति डिमरी एक हॉट टॉपिक के रूप में इन दिनों यूथ के जुवान पर हैं। 

पहले मॉडल के रूप में का किया काम

दूसरी तरफ उनकी इस सफलता पर तृप्ति के बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए कुछ लिखा भी है। सैम ने लिखा- “हमें गर्व है” । इसके बाद एक नज़र ताबीज, चेहरे पर धूप का चश्मा और एक ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया है । यह पहली बार नहीं है कि सैम ने अभिनेत्री के लिए अपना ये पोस्‍ट शेयर किया, वे इससे पहले भी उनके लिए कई पोस्ट शेयर कर चुके हैं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए सैम मर्चेंट को कासा वाटर्स, एक लक्जरी वीआईपी निवास और अवोर गोवा के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गोवा में विदेशी समुद्र तट क्लबों और होटलों के व्यवसाय में प्रवेश करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया है।

तृप्ति डेमरी ने 2017 में श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म ‘पोस्टर बॉयज़’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्में कीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन फिल्म ‘बुलबुल’ ने तृप्ति डिमरी को सुर्खियों में ला दिया और फिर ‘एनिमल’ ने तृप्ति डिमरी को रातों-रात स्टार बना दिया। फिलहाल उनके पास चार फिल्में हैं, जिनमें ‘धड़क 2’ के अलावा ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी शामिल है

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵