back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुम है किसी के प्यार में के लव ट्रैक को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में शिवानी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर शो के लव ट्रैक को लेकर काफी एक्साटेड हैं। तन्वी ठक्कर कहती हैं, मैं बेहद उत्साहित हूं कि शो का लव ट्रैक मेरी प्रेम कहानी पर है। शो में कई नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे, जो काफी मजेदार होंगे। सचिन शो में मेरे लव पार्टनर का रोल निभा रहे हैं। शो में वो मेरा पहला प्यार है। 10 साल बाद वो मेरी जिंदगी में वापस आए है और मेरे साथ घर बसाना चाहते हैं। लेकिन मेरा परिवार इसके खिलाफ है। हम शो में परिवार वालों का आशीर्वाद पाने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे। एक्टर सचिन श्रॉफ के साथ शूटिंग के बारे में बात करते हुए तन्वी ठक्कर ने कहा, सचिन के साथ शूटिंग करना मजेदार है। हमारी आपसी दोस्त भी हैं। वह बेहद शानदार एक्टर है और मेहनती भी हैं। असल जिदगी में प्यार के बारे में बात करते हुए तन्वी कहती है, मेरा मानना है कि पहला प्यार यादगार और खास होता है। लेकिन पहला प्यार हमेशा सच्चा प्यार नहीं होता। प्यार का अर्थ और महत्व हमारे जीवन में समय के साथ बदलता है। तन्वी ने बहू हमारी रजनी कांत, बेपनाह प्यार समेत कई सीरियल्स में काम किया है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...