back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबिल खान ने पिता इरफान खान को किया याद, शेयर किया भावुक पोस्ट

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की। बाबिल खान ने भी फिल्मों में काफी धमाल मचाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी पापा की तरह चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने भी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे पिता से जुड़ी पुरानी चीजों को भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।

हाल ही में उन्होंने बहुत लोगों को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने अपने पिता से रिलेटेड भावुक पोस्ट किया। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट किया।

इरफान ने शेयर की भावुक पोस्ट

इरफान खान के बेटे बाबिल ने इस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि कभी कभी मुझे लगता है कि मैं हार मान लूं और बाबा के पास वापस चला जाऊं। बाबिल का पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हुए थे। फैंस को लग रहा कि ऐसा क्या हुआ जो ये बात लिखना पड़ गया।

Irfan Khan babil_khan.jpg

बाबिल ने पिता की तस्वीर की शेयर

कुछ हफ्ते पहले ही बाबिल ने पिता और मां की पुरानी तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों ही शानदार लग रहे थे। इसमें कैप्शन में बाबिल ने लिखा मैं आपको मिस करने जा रहा हूं, आपको पता है ? मैं अपनी छतरी के नीचे ही खड़ा हुआ हूं। मैं आपको याद करने वाला हूं।

इरफान ने करियर में खूब कमाया नाम

इरफान ने करियर में शानदार फिल्में की है। उन्होंने सलाम बाॅम्बे, लाइफ इन ए मेट्रो, द लंचबाॅक्स में धमाल मचाया है। उन्होंने अपने किरदारों से फैंस को काफी खुश किया था। इरफान ने बाॅलीवुड ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड में नाम कमाया है। उनका निधन कैंसर की वजह से हो गया। वे फैंस के दिल में हमेशा खालीपन छोड़ गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵