नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रिया चक्रवर्ती का टॉक शो ‘चेप्टर 2’ का प्रोमो आज रिलीज हो गया है। प्रोमो में पहले गेस्ट के रूप में आमिर खान और सुष्मिता सेन नजर आएंगे। इस दौरान आमिर खान से उनकी फिल्मों, थेरेपी और दुख से बाहर आने के तरीकों के बारे में पूछा गया है। इन सभी बातों का जवाब देते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट इमोशनल हो जाते हैं। इस मोमेंट को देखकर एक्टर के फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती ने किया आमिर खान की तारीफ
रिया चक्रवर्ती के टॉक शो ‘चैप्टर 2’ में एक्ट्रेस आमिर खान की स्मार्टनेस की तारीफ करती हैं। इसका जवाब देते हुए आमिर खान कहते हैं, ऋतिक हैंडसम है, सलमान हैंडसम है, शाहरुख हैंडसम है, लेकिन मैं। इसके बाद रिया चुटकी लेते हुए कहती हैं आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है मेरी इस बात से पूरा देश सहमत होगा।
कहां देख सकते हैं शो
रिया चक्रवर्ती के स्टॉक शो में आमिर खान इमोशनल भी हो जाते हैं। आप एक पार्ट में देखेंगे कि वह अपने आंसू पोछते नजर आते हैं। यह प्रोमो एपिसोड की एक झलक को दिखाता है। रिया चक्रवर्ती का यह पॉडकास्ट टॉक शो आप 23 अगस्त को यूट्यूब पर देख सकते हैं।




