back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल की एक अदालत ने अभिनेता दिलीप को दी राहत, जमानत रद्द करने पर मांगे सबूत

कोच्चि, 19 मई (आईएएनएस)। एक्टर दिलीप को गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। दरअसल, ट्रायल कोर्ट ने क्राइम ब्रांच द्वारा उनकी जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से पूछा कि वह सबूत कहां है, जिनसे उन्होंने छेड़छाड़ की है। संयोग से अब दो मामले ऐसे हैं जिनमें अभिनेता दिलीप को जमानत मिल गई है। एक 2017 का अभिनेत्री अपहरण का मामला है, जिसमें दिलीप आठवें आरोपी हैं। इस मामले में वह दो महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। दूसरा मामला दिसंबर में दर्ज किया गया था। इस मामले में उनपर 2017 के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप है। अप्रैल में, जांच दल ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की। इस याचिका में कहा गया कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है। गुरुवार को, अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ सभी सबूत हैं। उनके पास सभी वॉयस क्लिप है। जिसमें साफ पता चल रहा है कि अभिनेता ने सबूतों को मिटाने के लिए क्या किया। अदालत ने अभियोजन पक्ष को सभी सबूतों के साथ आने के लिए कहा और मामले को 26 मई के लिए टाल दिया। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵