back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : बड़ी रेललाइन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

धमतरी से कल्ले तक बनेगा 55 किमी बड़ी रेललाइन धमतरी, 26 जून ( हि. स.)। धमतरी से कल्ले तक बड़ी रेललाइन निर्माण के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 15 से अधिक रेलवे अधिकारियों की टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन धमतरी कार्यालय पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। साथ ही निर्मित बड़ी रेललाइन के लिए नक्शा का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण को लेकर कई चर्चाएं कर स्थानीय रेलवे प्रशासन को निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यों में तेजी आ सके। छोटी रेललाइन धमतरी के बंद होने के बाद अब धमतरी से कल्ले तक 50 से 55 किलोमीटर की दूरी में बड़ी रेललाइन के लिए पटरी बिछाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए 26 जून को रायपुर और बिलासपुर रेलवे के 15 से अधिक उच्चाधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन धमतरी पहुंच कर नक्शा का अवलोकन किया। साथ ही स्थल निरीक्षण भी किया। वहीं स्थानीय रेलवे प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर रेलवे के लिए आरक्षित स्थल व किसानों के अधिग्रहित करने के लिए जमीन की जानकारी ली। निरीक्षण में बिलासपुर रेलवे के सीईओ भास्कर राव, चीफ इंजीनियर हंस राज शर्मा के साथ कई रेलवे अधिकारी व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। रेलवे के रेस्ट हाउस में बैठकर धमतरी से कल्ले तक निर्माण होने वाली बड़ी रेललाइन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही अधिकारियों ने मातहत अधिकारियों से बड़ी रेल लाइन के संबंध में कई जानकारियां ली। अधिकारियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण का मामला फिलहाल पेंडिंग है। जिला प्रशासन से आदेश मिलते ही बड़ी रेललाइन धमतरी के निर्माण कार्यों में तेजी आने की संभावना है। भू अर्जन की प्रक्रिया जिला प्रशासन के पास प्रक्रिया में उल्लेखनीय है कि धमतरी से कल्ले तक करीब 55 किलोमीटर दूरी में बड़ी रेल लाइन बिछाने रेलवे प्रशासन लंबे समय से सर्वे कर चुका है। रेलवे के दोनों ओर जमीन पड़ने वाले किसानों के जमीन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल जिला प्रशासन के पास है। इसमें सुनवाई प्रक्रियाधीन है। किसानों को मुआवजा मिलने के बाद यह जमीन रेलवे प्रशासन के अधीन हो जाएगी। ऐसे में अब रेलवे प्रशासन को रेलवे के दोनों और आने वाले जमीन अधिग्रहण करने का इंतजार है। इसके बाद कार्य शुरू होगा। वहीं धमतरी से कल्ले तक बड़ी रेल लाइन की सुविधा शुरू होने का जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है। धमतरी में बड़ी रेललाइन शुरू होने से धमतरी का विकास होने के साथ ही यहां रोजगार के कई अवसर खुलेंगे। साथ ही लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

Explainer: बंगाल के 4 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने हटाने कहा, ममता बनर्जी ने किया इनकार

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। भारत के चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले मतदाता सूची बनाने में अनियमितताओं को लेकर बंगाल के 4 अधिकारियों को हटाने...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵