जिला जेल का निरीक्षण करते अपर सत्र न्यायाधीश छमेश्वर लाल पटेल एवं सचिव सतीश कुमार खाखा धमतरी,31 मार्च ( हि. स.)।जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार 31 मार्च को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी एफटीसी छमेश्वरलाल पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी सतीश कुमार खाखा ने जिला जेल धमतरी का निरीक्षण किया। दोनों न्यायधीशों ने जेल केसभी बैरक में जाकर बंदियाें की न्यायालय में लंबित प्रकरण में जमानत एवं पैरवी हेतु निश्शुल्क पैनल अधिवक्ता की आवश्यकता, उनकी समस्याआें, स्वास्थ्य एवं खानपान के संबंध में पूछताछ की।सभी बंदियाें के पास अधिवक्ता होना, किसी प्रकार कीे कोई समस्या नहीं होना तथा सभी के स्वस्थ होने की बात बंदियों ने बताई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छमेश्वर लाल पटेल ने जेलर को निर्देशित किया कि शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी दिशानिर्देश का पूर्णत: पालन किया जाए। भोजन कक्ष का निरीक्षण कर सभी बंदियाें को नियमानुसार पर्याप्त मात्रा में ताजा भोजन उपलब्ध कराने तथा कोई भी बंदी अस्वस्थ होता है तो तत्काल उसका समुचित उपचार कराने के लिए निर्देशित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन





