back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape Murder Case: प्रदर्शन में शामिल होंगी ममता, 17 अगस्त को डॉक्टर केवल इमरजेंसी में देंगे सेवाएं

IMA ने 17 अगस्त को 24 धंटे के लिए देश में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही अस्पताल के तोड़फोड़ मामले में 19 लोगो को गिरफतार किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे रैली का नेतृत्व करेंगी, जिसमे वो महिला ट्रेनी-डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के मुख्य आरोपी को फांसी दिलाने की मांग करेंगी। यह मामला हाल ही में राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। जिसमें BJP और CPI (M) पर इस मुद्दे को राजनीति का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया गया था। 

CBI की जांच 

इस मामले की जांच अब CBI कर रही है। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद 13 अगस्त को यह जांच कोलकाता पुलिस से CBI को सौंपी गई थी। CBI की एक टीम ने बुधवार को आर. जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा कर जांच की शुरुआत की। इश मामले में पांच डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

आरोपी अपनी पत्नी से करता था मारपीट 

डॉक्टर से बलत्कार और हत्या का आरोप संजय रॉय नाम के व्यक्ति पर है। संजय रॉय की पत्नी ने पहले खालीघाट पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के विरोध में भारतीय चिकित्सा संध (IMA) ने 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 धंटे के लिए देश-भर में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। 

अस्पताल के तोड़फोड़ मामले में कई लोग हुए गिरफतार

इस बीच, कोलकाता पुलिस ने आर. जी. कर अस्पताल में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 19 लोगो को हिरासत में लिया है। 

चिराग पासवान का बयान 

केंद्रीय मंत्री चिरान पासवान का कहना हे कि “किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी राज्य में हो, किसी भी सरकार के शासन में हो। उनके मामले में सख्त कार्रवाही होनी चाहिए।”

भाजपा की महिला शाखा मेमबत्ती रैली करेंगी 

भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में उनकी महिला शाखा आज हाजरा से CM ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग और अस्पताल में हुई तोड़फोड को लेकर हाजरा से दक्षिण कोलकाता में स्थित आवास कालीघाट तक रैली निकालेंगी।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश; बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज कबूलनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...