नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने झपटमारी के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान अशरफ के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपित की पहचान नाबालिग के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित आश्रम दिल्ली के जुग्गी माता सुंदरी का रहने वाला है। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एक शख्स ने लोधी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कुलबीर सिंह ने लोधी कॉलोनी थाने के एसएचओ प्रफुल्ल कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने जांच करते हुए बीती देर रात दो आरोपितों को पकड़ लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




