सिलीगुड़ी, 13 मार्च (हि. स.)। ज्वेलरी शॉप से सोना खरीदने के बहाने अंगूठी चोरी करने वाले दो युवक-युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। घटना सिलीगुड़ी के विधान मार्केट स्थित एक ज्वेलरी की दुकान की है। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी की तरह दोनों दुकान में खरीदारी करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने दो सोने की अंगूठियां चुरा लिया ओर आराम से निकल पड़े। जब दोनों पर शक हुआ, तो उन्होंने उनका पीछा किया और फिर उन्हें कुछ दूर जाकर रोका गया। दोनों ने चोरी से साफ़ इनकार कर दिया। जब युवक-युवती के बैग की तलाशी ली, तो दोनों अंगूठियां बरामद हो गई। इसके बाद दोनों को दुकान लाया गया ओर इसकी सूचना सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को दी गई। उसके दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी थाने ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी




