back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षी महाराज के खाते से ठगों ने उड़ाए ए‍क लाख रुपये, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। लोकसभा सांसद साक्षी महाराज के खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ाने वाले दो ठगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी चेक का इस्तेमाल कर 97,500 रुपये निकाले थे। आरोपितों की पहचान निहाल सिंह और दिनेश राय के रूप में हुई है। दोनों आरोपित बिहार के रहने वाले हैं। आरोपित इस तरह की कई वारदातों को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य और भाजपा नेता साक्षी महाराज ने पुलिस में शिकायत की थी, कि किसी ने दो फर्जी चेक के जरिए उनके बैंक खाते से 97,500 निकाल लिए हैं। जिन चेक का इस्तेमाल रकम निकालने के लिए किया गया। वह उनके पास मौजूद है। इस बाबत मामला दर्ज कर एसएचओ अजय करण शर्मा की देखरेख में बोट क्लब चौकी इंचार्ज राज किरण की टीम ने जांच शुरू की। बिहार से दो आरोपित गिरफ्तार पुलिस को बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी महाराज के खाते में तीन फर्जी चेक जमा कराए गए थे। इस रकम को एटीएम से निकाला गया था, जिसके बाद बिहार के पटना पुलिस ने आरोपित निहाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर बिहार के छपरा से दिनेश राय को भी गिरफ्तार किया गया। निहाल बीएससी पढ़ा है और कई वर्षों से जालसाजी जैसे मामलों को अंजाम दे रहा हैं। दूसरा आरोपित दिनेश राय फर्जी चेक तैयार कर निहाल को देने का काम करता था। इस काम के लिए दिनेश राय को 30 फीसदी कमीशन मिलता था। बैंक कर्मचारियों की भी होगी जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में उन्हें बैंक कर्मचारियों पर भी शक है। चेक से संबंधित सभी जानकारी बिना बैंक कर्मचारी की मिलीभगत के मिलना मुश्किल है। इसे ध्यान में रखते हुए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता चला है कि यह गैंग अब तक सैकड़ों लोगों को निशाना बना चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵