back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामगढ़ में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत

रांची, 8 मई (आईएएनएस)। रामगढ़ में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। घटना रविवार दोपहर की है। बताया गया कि चितरपुर स्थित रामगढ़ इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने वाले तीन दोस्त पास के मुरुबंदा गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे। इनमें से एक छात्र नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य दोस्त भी डूब गये। उसी समय पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शोर मचाया, तब ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बोकारो के अंकित कुमार, गिरिडीह के अभिषेक कुमार और धनबाद के कतरास निवासी रोहन मालाकार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर तीनों के परिजन पहुंचे तो माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। –आईएएनएस एसएनसी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories