back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोसाइटी के बंद फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन पकड़े

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में हाउसिंग सोसायटी के बंद पड़े फ्लैटों में लगे सामान को चोरी कर ले जा रहे तीन शातिर चोरों को पुलिस ने पब्लिक की सहायता से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आकाश,मो. असलम और काली चरण के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन बड़े बोरे, जिसमे भारी मात्रा में चोरी का सामान रखा हुआ था और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी जब्त की है। पुलिस आरोपितों के क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग सोसायटी में प्रदीप कुमार सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करता है। वारदात के वक्त उसकी ड्यूटी सुबह नौ से शाम आठ बजे तक थी। दोपहर करीब ढाई बजे वह सोसाइटी के चक्कर लगा रहा था। गेट नंबर-3 पर लोगों ने एक गाड़ी जिसमें तीन बड़े बोर भरे हुए थे और तीन लड़कों को पकड़ रखा था। मौके पर पहुंचकर पता चला कि तीनों चोर हैं। सोसायटी के बंद पड़े फ्लैटों के ताले तोड़कर उनमें लगे नल,पाइप आदी सामान को चोरी कर भागने की फिराक में थे। जिसके लिए बाकायदा गाड़ी भी साथ लाये थे। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसएचओ अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिन्होंने आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान और गाड़ी जब्त कर ली। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵