नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कोलकाता के आर.जी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले की जांच जारी है। बीते दिनों CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया था। CBI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संजय रॉय ने इस टेस्ट में स्वीकार किया है कि उसने ही ट्रेनी डॉक्टर की हत्या की थी। संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया कि पीड़िता लगातार चीख रही थी, इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
संजय रॉय के साथ 6 लोगो का हुआ पॉलिग्राफ टोस्ट
CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के साथ छह अन्य प्राइम सस्पोक्टिड का पॉलिग्राफ टेस्ट करवाया है। इनमें मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार डॉक्टर, एक इंटर्न, और एक वालंटियर शामिल हैं। इन टेस्टों से CBI को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।
DNA रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई
मामले में DNA रिपोर्ट को भी अहम माना जा रहा है, लेकिन 17 दिन बाद भी यह रिपोर्ट नहीं आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर DNA रिपोर्ट में संजय रॉय का DNA मृतका से मैच नहीं करता है, तो यह संकेत हो सकता है कि संजय ने हत्या के बाद शव से छेड़छाड़ की हो।
100 से अधिक लोगो सें पूछताछ हुई
CBI ने अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की है और अस्पताल के सभी CCTV फुटेज और ड्यूटी रजिस्टर की जांच की है। CBI को शक है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं और वह सभी संदिग्धों के DNA सैंपल लेकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
क्या पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार किए जाने की संभावना है?
सभी की निगाहे पुर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर भी टिकी हुई है लोग पूर्व प्रिंसिपल की गिरफतारी की उम्मीदें लगाए बैठे है। और सूत्रों के अनुसार यह उम्मीद है भी की CBI जल्द ही संदीप घोष को भी गिरफतार कर सकती है। बता दे कि वारदार वाले दिन संदीप घोष की एक्टिविटिज संदिग्ध पाई गई थी और उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में एक FIR हो गई है इसके अलावा और भी लोगो के गिरफतार होने की संभावना है।
फिलहाल, CBI जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मामले में कुछ ठोस सुराग मिल सकते हैं।





