back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री का ओएसडी बन अफसरों से ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

कौशाम्बी, 23 फरवरी (हि.स.) जनपद पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर जालसाज पंकज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, कई बैंक खातों की पासबुक, डायरी व जनसूचना डायरी बरामद हुई है। एसपी अभिनन्दन ने बताया कि पकड़ा गया अमेठी जनपद के रायदे गांव निवासी पंकज सिंह एक शातिर अपराधी है। वह पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में रहकर अपराध करता है। पुलिस की जांच में आरोपित के तीन अलग-अलग नाम पंकज सिंह उर्फ अरविन्द कुमार मिश्रा उर्फ अजय कुमार मिश्रा सामने आया है। वह स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर प्रशासनिक अफसरों पर रौंब गाठता था। वह अब तक 40 से अधिक प्रशासनिक अफसरों से रुपये ऐठ चुका है। क्राइम पेट्रोल देखकर करता था अपराध एसपी ने बताया कि अभियुक्त पंकज ने स्वीकारा है कि उसने ओएसडी बनकर कई जनपदों में आबकारी अधिकारी, सीएमओ, एआईजी स्टैम्प समेत अन्य अधिकारियो से रुपये हड़पे हैं। क्राइम पट्रोल और सीआईडी धारावाहिक को देखकर वह अपराध करता था। एक सीरियल में पंकज सिंह के नाम से इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपना नाम भी पंकज सिंह रख लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /अजय/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...