back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चित्तौड़गढ़ मामले में संदिग्ध हिरासत में, सिरोही प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार

जयपुर,14 जून(हि.स.)। राज्य में घटित बड़ी घटनाओं में पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपना रखा है। पिछले दिनों महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर गम्भीर अपराधों की लगातार मोनिटरिंग की जा रही है। एडीजी मेहरड़ा ने चित्तौड़गढ़ व सिरोही जिले में घटित दो बड़ी घटनाओं में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि 13 और 14 जून की मध्य रात्रि में जिला चित्तौड़गढ़ में भीलखण्डा चौराहे पर दो व्यक्ति कुछ गोवंश को लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे । उग्र भीड़ द्वारा हमला करने से एक व्यक्ति बाबू पुत्र धन्ना भील (25) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई और दूसरा पिंटू पुत्र वर सिंह भील गम्भीर घायल हो गया। डॉ मेहरड़ा ने बताया कि इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अब तक 7-8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शेष अभियुक्तों को चिन्हित कर इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी ओर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आईजी रेंज उदयपुर सत्यवीर सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ओर पूरी स्थिति पर उनकी नजर है। एडीजी क्राईम ने जिला सिरोही के मामले में बताया कि 23 नवंबर 2020 को एक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ था। प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह ज्यूडिशल कस्टडी में 6 महीने रहा व अभी जमानत पर बाहर आया था। अभियुक्त 12 जून को पीड़ित महिला के घर गया और चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵