नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राजस्थान के उदयपुर से एक बेहद संगीन मामला नजर आया है। देवराज नाम के छात्र पर उसके सहपाठी ने स्कूल के अंदर चाकू से वार किया था। जिससे उसका सहपाठी बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के लिए उसको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था मगर सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी कड़ी सुरक्षा के साथ अगले दिन मंगलवार को किया गया। पप्पू मोची जो मृतक के पिता है उनका बयान आया है।
बच्चे की हत्या पूरी प्लांनिग के साथ की गई है
देवराज के पिता पप्पू मोची ने अपने बयान में कहा कि वो इस घटना से दुखी हैं। उन्होंने अपना बच्चा खोया है जिससे उनका भविष्य खराब हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते है। मृतक छात्र के पिता ने यह भी कहा कि उनके बेटे के साथ जो भी हुआ वह किसी और के साथ न हो। उनका आरोप है कि उनके बेटे की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है।
सांसद मन्नालाल ने मामले पर जताया दुख
BJP सांसद मन्नालाल रावत ने इस मामले पर यह कहकर दुख जताया कि यह दुखद घटना है। सबके मन में आक्रोश है। मामले में कार्रवाई चल रही है। अगर हत्यारों के साथ कोई भी है तो उन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी
पूरे उदयपुर में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। मंगलवार रात 10 बजे तक इंटरनेट भी बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि स्कूल और कॉलेज बंद करने की वजह से परिक्षाएं कैंसिल नहीं होंगी। इस घटना के बाद ही उदयपुर के लोगों में आक्रोश है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी प्रकार कीअनहोनी से बचने के लिए उदयपुर में पुलिस को तैनात किया गया है।
लोगों का हिंसा प्रर्दशन
जिस दिन छात्र पर चाकू मारकर हमला करने कि खबर आई थी, उस दिन पूरा शहर आक्रोश से भरा हुआ था। इस मामले कि खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग सड़को पर उतर आए और वाहन तोड़फोड़ करने के साथ आग भी लगा दी थी। इस हिंसा के बाद पुलिस ने समझा- बुझाकर लोगों को शांत किया और स्थिति पर कंट्रोल किया।
आरोपी छात्र के घर को तोड़ा गया
देवराज पर हमला करने वाले आरोपी छात्र और उसका परिवार एक किराए के घर में रहता है। जिसे घटना के दूसरे दिन ही तोड़ दिया गया था। तोड़कर गिराने वाला घर अवैध रुप से बनाया गया था। वहीं इस मामले को लेकर राज्य सरकार की कार्रवाई पर विपक्ष ने कई सवाल भी उठाए हैं।




