बेगूसराय, 18 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय में बदमाशोंं का कहर लगातार जारी है। बदमाशों ने नवम वर्ग के एक छात्रा की पत्थर सेे सिर कुचलने के बाद चेहरा को तेजाब से जला डाला और शव को झाड़ी में फेंक दिया। उक्त छात्रा 16 अप्रैल की शाम से गायब थी। घटना बरौनी-हाथीदह रेलखंड के गढ़हारा ओपी क्षेत्र स्थित गढ़हारा रेलवे यार्ड केेेेे समीप की है। मृतक छात्रा की पहचान गढ़हारा निवासी ललन साह की 14 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है। रविवार को शव मिलनेेेे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है तथा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल को पड़ोसी के लड़की की शादी थी। शादी के मटकोर में शामिल होने के लिए सपना भी गई तथा उसी दौरान अचानक गायब हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। थक हारकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। उसकेेेे बाद परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच रविवार की सुबह लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो सपना का शव रेलवे के झाड़ी के पास देेखकर परिजनों को सूचना दिया गया। मृतका के चाचा ने बताया कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से सिर को पत्थर से कुचलकर और चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या कर दिया है। शव को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी दुष्कर्मी नेे हत्या कर यहाां फेंक दिया है। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लाश रखकर हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग किया है। गढ़हारा ओपी के एएसआई रवि प्रताप सिंह ने बताया कि सर पत्थर से कुचलकर हत्या करके शव को रेलवे के झाड़ी में फेंक दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा





