भभुआ,25 जून(हि.स.)। कैमूर एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को जिले के रामगढ़ और नुआंव थानों का निरीक्षण किया।उनके साथ मोहनिया डीएसपी और मोहनिया अंचल के इंस्पेक्टर भी थे। पुलिस कप्तान ने इस दौरान रामगढ़ और नुआंव थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की। कांड में फिरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश उन्होंने दिया। साथ ही कांडों के निष्पादन करने में तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने थाना का निरीक्षण किया तथा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अफसरों को मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी।एसपी ने कहा कि जिले में विभिन्न कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। समकालीन अभियान में पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस दौरान 334.680 लीटर विदेशी शराब ,55 लीटर महुआ और 12.200 लीटर देसी शराब जब्त किया गया।इस अभियान में पुलिस ने दो कार,एक बाइक और 20 कारतूस भी बरामद किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील




