जोधपुर, 07 जून (हि.स.)। अवैध रूप से डोडा-पोस्त का परिवहन कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया गया है। बालेसर थानाधिकारी दीपसिंह ने सरहद जायीबेरी के पास नाकाबंदी के दौरान भाखरी बास गोपासर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार कर 9 किलो डोडा पोस्त जब्त किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ सतीश/ ईश्वर




