back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेमडेसिवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई के नाम पर करते थे ठगी, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। रेमडेसिवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले झारखंड गिरोह का भंडाफोड़ कर एक जालसाज को साउथ जिले की साइबर सेल ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज की पहचान इस्माइलपुर फरीदाबाद निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। मूल रूप से वह रांची (झारखंड) का रहने वाला है। साउथ जिला के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि कोटला मुबारकपुर थाने में मोहित गुप्ता ने जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर सेल इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम बना जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि रोहित और शहंशाह के नाम पर एक ही बैंक में दो-दो खाते एक ही पते पर चलाए जा रहे हैं। उसके बाद एड्रेस के आधार पर रोहित को इस्माइलपुर (फरीदाबाद) से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि उसने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर रेमडेसिवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई करने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सर्वेश की मदद से पांच बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है। सर्वेश को ही सारे बैंक अकाउंट और सिम दे रखा है जिसमें ठगी के पैसे मंगवाए जाते हैं। उसे भी ठगी की रकम का दो प्रतिशत मिलता था। जांच में यह भी पता चला कि विजय विहार थाने में भी उसके खिलाफ इंजेक्शन दिलाने के नाम पर एफआईआर दर्ज है। फिलहाल पुलिस उसके साथी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵